भरे पेट लोगों के दरवाजों की ओर बढ़ते अन्नदाताओं को
कंटीले पथ से लेकर
पत्थरों के नुकीलेपन का भान होना चाहिए
उसे होनी चाहिए ख़बर
कि तलवों की चमड़ी भी छिलना जानती है
या कि गुलाब नहीं बिछे होते
हर सफ़ेदपोश के बगीचों की राह में!
उसे मालूम होना चाहिए कि
चंद सिक्के भी नहीं बटोर पाएगी
उसकी मरी हुई देह
और उसी के रक्त से पोती जाएंगी
उन आलीशान घरों की दीवारें
जिनका रंग अक्सर सफ़ेद हो जाता है!
उसे वाकिफ़ होना चाहिए
कि अन्न उगाने से अधिक
उसे पचा लेने वाला महान् होता है
जो प्लास्टिक के दाने बेच रोग खरीदता है
और उसके इलाज़ का खर्च
तुम्हारे बच्चों के मुख से छीने निवाले ही भरते हैं !
हे अन्नदाताओं!
अपने करोड़ों देवी देवताओं का आव्हान करो
जो शक्ति दें तुम्हें
उन लाल रंग से पुती दीवारों को
उतना ही सफ़ेद कर देने की
जितना सफ़ेद लिबास पहने वे बचते रहे हैं
लहू के छींटों से....!!!
कंटीले पथ से लेकर
पत्थरों के नुकीलेपन का भान होना चाहिए
उसे होनी चाहिए ख़बर
कि तलवों की चमड़ी भी छिलना जानती है
या कि गुलाब नहीं बिछे होते
हर सफ़ेदपोश के बगीचों की राह में!
उसे मालूम होना चाहिए कि
चंद सिक्के भी नहीं बटोर पाएगी
उसकी मरी हुई देह
और उसी के रक्त से पोती जाएंगी
उन आलीशान घरों की दीवारें
जिनका रंग अक्सर सफ़ेद हो जाता है!
उसे वाकिफ़ होना चाहिए
कि अन्न उगाने से अधिक
उसे पचा लेने वाला महान् होता है
जो प्लास्टिक के दाने बेच रोग खरीदता है
और उसके इलाज़ का खर्च
तुम्हारे बच्चों के मुख से छीने निवाले ही भरते हैं !
हे अन्नदाताओं!
अपने करोड़ों देवी देवताओं का आव्हान करो
जो शक्ति दें तुम्हें
उन लाल रंग से पुती दीवारों को
उतना ही सफ़ेद कर देने की
जितना सफ़ेद लिबास पहने वे बचते रहे हैं
लहू के छींटों से....!!!